
चित्रकूट- जिला कांग्रेस कैंप कार्यालय में भारत रत्न भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि मनाई गई ।सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल एडवोकेट ने पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया एवं मौजूद पदाधिकारी ने पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें सादर नमन किया तत्पश्चात गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल एडवोकेट ने कहा सशक्त और समावेशी भारत का सपना लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने अपने दूरदर्शी नेतृत्व से स्वतंत्र भारत की मजबूत नींव रखी थी सामाजिक न्याय, आधुनिकता, शिक्षा, संविधान और लोकतंत्र की स्थापना में उनका योगदान अमूल्य है जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता है !
विजय मणि त्रिपाठी ने कहा पंडित जवाहरलाल नेहरू जी हिंद के जवाहर की विरासत और उनके आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे और उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर में मजबूत करने का काम करेंगे !
इस मौके पर अवधेश करवरिया, विजय मणि त्रिपाठी, चुनवाद प्रसाद, केदारनाथ त्रिपाठी, महेंद्र सिंह पटेल, ओमप्रकाश गुप्ता, राजेश सिंह पटेल मौजूद रहे !