
पोस्टर में लगी फ़ोटो वाले नही हुए शामिल गुटबाजी भाजपा के लिए चुनौती।
चित्रकूट-भाजपा नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष महेंद्र कोटार्य का आज स्वागत अभिनंदन समारोह कार्यक्रम का आयोजन विकास खंड रामनगर के सभागार में सम्पन्न हुआ
किया गया जिसमे पूर्व एमएलसी यज्ञदत्त शर्मा के बेटे मलय शर्मा समेत जिले के तमाम भाजपा नेता शरीक हुए। हालांकि कार्यक्रम में गुटबाजी साफतौर पर दिख रही थी। यही हाल बीते दिनों मऊ में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में रहा जहा नगर अध्यक्ष सहित सत्तादल से समर्थित विधायक नदारत रहे।
अपने संबोधन के दौरान पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा ने कहा कि महेंद्र कोटार्य के नाम की घोषणा होते ही बहुत दिनों बाद कार्यकर्ताओं को लगा कि अपना अध्यक्ष मिला।
वही जिलाध्यक्ष की शान में जमकर कसीदे भी पढ़े गए, ग्राम सभा हन्ना के प्रधान दीपक तिवारी ने गौशाला के भुगतान न होने का दर्द साझा करते हुए कहा कि उम्मीद है कि हमारी समस्याओं का निस्तारण होगा, मतलब साफ है कि पूर्व जिलाध्यक्ष पर यह आरोप है कि उनके समय कार्यकर्ताओ की अनदेखी हुई थी।
पूर्व विधायक ने गुजबाजो को दी नसीहत
पूर्व विधायक आनन्द शुक्ला ने अपने संबोधन के शुरुआत में कहा कि कुछ कार्यकर्ताओं को कुछ लोगो द्वारा जो अपना दल के नेता हैं कार्यक्रम में शामिल होने से मना किया गया है उन्होंने कहा कि ऐसे लोगो को आने वाले समय मे जनता बाहर का रास्ता दिखाएगी।ये भाजपा है सेवा समर्पण देखती है तब जिम्मेदारी देती है।
उन्होंने कहा कि निर्णय में ऊंच नीच हो सकती है पुरानी बातें भूलकर नई शुरुआत करनी चाहिए
आगामी पंचायत चुनाव से लेकर लखनऊ तक बीजेपी सरकार बनाएंगे हालांकि इसी गुटबाजी के चलते लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को तगड़ा लाभ मिला,
श्री शुक्ला ने कहा कि फेसबुक खोलिए और ऐसे नेताओं की पहचान करिए जिन्हें महेन्द्र कोटार्य पसन्द नही है ऐसे लोगो ने सोशल मीडिया तकमें बधाई नही दी। उन्हीने आगे कहा कि अगर ऐसे नेताओं ने अपना आचरण नही बदला तो जनता उन्हें बदल देगी।
भाजपा के सपनो को साकार करूंगा-महेंद्र
नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि बताते हुए कहा की हर कार्यकर्ता एक बराबर है सबके सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर उसके साथ काम करूंगा मोदी और योगी के सपनों को साकार करने के लिए 24 घंटे काम करूंगा।
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा, पूर्व विधायक दिनेश मिश्रा,पूर्व एमएलसी स्व:यज्ञदत्त शर्मा के पुत्र मलय शर्मा, पूर्व विधायक आनंद शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख रामनगर गंगाधर मिश्रा, सुशीला देवी वर्मा, चेयरमैन राजापुर संजीव मिश्रा, शशि शुक्ला,पंकज बलुआ, प्रेम शंकर,केशव द्विवेदी,अखिलेश पान्डेय,अरुण सिंह मुन्ना, दीपक तिवारी,सुनील पाण्डेय,संदीप मिश्रा आदि भाजपा कार्यकर्ता ,पदाधिकारी मौजूद रहे

