
चित्रकूट-कलवारा गांव से दहिनवारा पूजन करके परसौंजा आ रहे श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर ट्राली को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर वहीं पर पलट गया और सभी बैठे लोग बुरी तरह घायल हो गये, परिजनों ने बताया ट्रैक्टर में महिलाओं बच्चों समेत लगभग 30 लोग बैठे थे जिसमें दो को छोड़कर सभी लोग घायल हो गए |
पहाड़ी विसंडा बाँदा रोड ओबरी के आगे भोला पुरवा मोड़ के पास आज तीन-तीन सड़क दुर्घटना हुई हैं | ट्रक ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, पिकअप और जिप्सी की भिड़ंत, ट्रैक्टर मोटरसाइकिल भिड़ंत शामिल हैं |
ट्रैक्टर पलटने पर कैरा पुत्र रजवा (65) परसौंजा, लैची पत्नी स्व रामसजीवन (60) परसौंजा, धर्मवीर पुत्र विद्यासागर (10) दलपा पुरवा, गुड़िया पत्नी विद्यासागर (30) परसौंजा, चुनबादी पत्नी स्व गया प्रसाद(70) परसौंजा, गनेशिया पत्नी राजकुमार (55) बड़े का पुरवा, विद्या पत्नी रामप्रकाश (40) परसौंजा, हेमन्त पुत्र विद्यासागर (13) दलपा पुरवा, मुन्नी पत्नी कालीचरण (60) बड़े का पुरवा, अनिरुद्ध पुत्र केशव प्रसाद (15) परसौंजा, गुड़िया पत्नी संजय यादव (30) परसौंजा, विमला पुत्री बुद्धराज (13) परसौंजा आदि लोग घायल हुए हैं, जिन्हें पहाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरों ने सभी घायलों को जिला अस्पताल सोनेपुर के लिए रेफर कर दिया।
वहीं दूसरी सड़क दुर्घटना पिकअप और बुलेरो बीच हुई जिसमें मीरा पत्नी श्यामलाल (50) कर्वी, वचस्पति पुत्र वनस्पति (36) मानिकपुर, रामा देवी पत्नी दुर्गा प्रसाद (62) कर्वी, दुर्गाप्रसाद पुत्र स्व मैकू (64) कर्वी, आशा पत्नी लखनलाल (40) कर्वी, प्रेमा पत्नी मोहनलाल (45) कर्वी घायल हुए हैं वहीं एक व्यक्ति राम आसरे पुत्र भोंडा (55) जरिहा निवासी की मृत्यु हो गयी है।
